यह योजना दिव्यांगों के लिए है ,
योजना के तहत अधिकतम UDID Card देय
-स्रोत: सरकारी योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि दिव्यांगों के जीवन की परेशानियों को कम किया जाये, इसलिए सरकार द्वारा विशेष योग्यजन चिन्हीकरण योजना के माध्यम से सर्वे कराकर उनकी पहचान की जाती है तथा प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
योजना क्या है?
सरकार द्वारा निश्चित समय अंतराल पर विकलांगता वाले विशेष योग्यजनों का सर्वे कार्य किया जाता है, सर्वे के बाद 40% या इससे अधिक निःशक्तता धारी विशेष योग्यजन को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। साथ ही यूडीआईडी कार्ड भी जारी करवाए जाते हैं।
पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
राजस्थान का मूल निवासी
दिव्यांग
संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
जन आधार कार्ड
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ई मित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें
योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
विशेष योग्यजन का प्रमाण पत्र
UDID card
सारांश
शारीरिक अक्षमता के कारण दिव्यांग लोगों को सरकारी ऑफिसों में विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने में बहुत परेशानी होती है। विशेष योग्यजन चिन्हीकरण योजना का उद्देश्य विकलांगता प्रमाण पत्र देने के लिए सर्वे करवाना तथा पात्र विशेष योग्यजन को विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान करना है
यदि आपके परिचित में या आप दिव्यांग है और विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो अपने जन आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें ।
