मुस्कराइए !
आप “डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC” के द्वारा संचालित वेबसाइट पर है,
यहाँ पर आज उद्यम, ई-मित्र व नागरिक सेवा केन्द्र (CSC) से जुड़ी आवश्यक सूचनाएँ तथा लाइब्रेरी में आवश्यक दस्तावेज व फॉर्म PDF प्राप्त कर सकते है।
Digital Pradhan E-mitra & CSC
-A Virtual Cyber Cafe
Note:- “emitra@whatsapp” सेवा के तहत ग्राहक द्वारा दी गई सभी आवश्यक सूचनाएं व दस्तावेज ग्राहकों की साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमारे सर्वर से 48 hours में हटा दिये जाते है। अतः आप हमारे द्वारा दी गयी PDF को सुरक्षित रखे या कुरीयर के द्वारा प्रिंट का अनुरोध करें।
डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC बौंली राजस्थान क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक समय से अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने वाली सेवाएं प्रदान कर रहा है। साथ ही हम ऐसे व्यवसायों व संस्थाओं के IT से सम्बन्धित कार्य भी करते है, जिन्हे वे अपनी संस्था के बाहर (Outsource) से कराते है।
वर्षों के हमारे अनुभव व ग्राहकों के सुझावों का विश्लेषण करने पर हमने पाया, कि ग्राहकों के हमारे स्टोर पर आने-जाने में खर्च पेट्रोल व समय का मूल्य ग्राहकों द्वारा सेवाओं के बदले किये गये भुगतान से अधिक हो जाता है।
ग्राहकों के स्टोर आने-जाने में खर्च होने वाले धन व समय को ध्यान में रखते हुए “डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC” के द्वारा emitra@whatsapp की सेवा प्रारम्भ की है।
emitra@whatsapp के तहत सभी सूचनाएं व जानकारियाँ तथा वे सेवाएं जिनके लिए Fingerprint की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हे आप WhatsApp, Messenger या अन्य माध्यम से अपने घर या ऑफिस से प्राप्त कर सकते है।
जैसे पेन कार्ड आवेदन, Voter ID बनवाना, Jan Aadhar संशोधन या नया आवेदन, विभिन्न छात्रवृत्तियों के फॉर्म आदि ।
