उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अगस्त 22, 2022 by

विज्ञान क्या है?

विज्ञान

 "प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से प्राप्त सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते है"  ये परिभाषा हम बचपन से रटते आ रहे है, परन्तु अर्थ क्या है ये जानने के लिए शब्दों को अलग - अलग करके समझते है।

प्रकृति

प्रकृति में हमारे आस-पास के सभी  घटक (सजीव - निर्जीव आदि) जिनसे हम अंतक्रिया करते है, वे सभी  आते है। वर्तमान में हम अंतरिक्ष व समुद्र की गहराई में भी जा रहे है, तो  उनको भी शामिल कर सकते है।

क्रमबद्ध अध्ययन

एक ही क्रम में (समान पैटर्न में) अध्ययन करना। जैसे अगर हमे पाचन क्रिया का अध्ययन करना है, तो सबसे पहले मुंह का दाँतो का - ग्रसनी - आमाशय - छोटी  आँत - बड़ी आँत - मलाशय का अंत में अध्ययन करते है।

सुव्यवस्थित

जो हम अलग - अलग अध्ययन करके निष्कर्ष निकालते है, उनको इस तरह से जमाना कि सभी तथ्य एक साथ हो, पढ़ने में सुविधा और आसान शब्दों  में बात समझा दी गई हो। जैसे - आवर्त सारणी में प्रकृति में ज्ञात सभी तत्त्वों को केवल एक पेज मेंं व्यवस्थित किया गया है, मात्र सारणी को साथ रखकर कई किताबों का अध्ययन किया जा सकता है।


    email this

Popular Posts