उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 28, 2022 by

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान योजना

यह योजना दिव्यांगों के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम  ₹1500 का लाभ देय

-स्रोत:  राजस्थान की योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों अर्थात विशेष योग्यजनों, बौनों, हिजड़ों आदि को समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।

योजना क्या है?

राजस्थान के  वे मूल निवासी जो अंधापन,  बहरा, कम दिखना, चलने में असमर्थ, कुष्ठ रोग हुआ हो,HIV से ग्रसित , मानसिक मंदता या मानसिक रोगी जैसे किसी विकलांगता से ग्रसित हो, तो उसे सरकार द्वारा आयु वर्ग के अनुसार अधिकतम ₹1500 प्रतिमाह दिया जाता है। जिससे वह समाज में सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकें।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. राजस्थान का मूल निवासी

  2.  किसी भी आयु वर्ग का विशेष योग्यजन जिसकी निःशक्तता 40% या उससे अधिक हो

  3.  प्राकृतिक रूप से बौना (ऊंचाई 3 फीट 6 इंच से अधिक नहीं हो)

  4.  हिजड़ापन से ग्रसित

  5.  वार्षिक आय ₹60000 से कम हो ।

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ई मित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें ।

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. 55 वर्ष से कम की महिला एवं 58 वर्ष से कम की आयु के पुरुष को ₹750 प्रतिमाह 

  2.  55 वर्ष से अधिक की महिला या 58 वर्ष से अधिक का पुरुष किंतु 75 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह

  3.  75 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों को ₹1250 प्रति माह

  4.  कुष्ठ रोग मुक्त सभी उम्र के लाभार्थियों को ₹1500 प्रतिमाह

सारांश

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान योजना का उद्देश्य ऐसे लोग जो एचआईवी रोग से ग्रसित हों, कुष्ठ रोग से ठीक हुए हो, हिजड़ापन, बौनापन या किसी शारीरिक विकलांगता से ग्रसित हो। उनको प्रतिमाह पेंशन लेकर उनकी आर्थिक मदद करना है ।.इससे वे समाज जिससे वे समाज में सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सके तथा उन्हें अपने शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण आजीविका चलाने में परेशानी नहीं हो।

 यदि आपके परिचित में या आप मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान योजना में पात्र हैं, तो अपने जन आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts