उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 26, 2022 by

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

यह योजना  किसानों के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम फसल बीमा का लाभ देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) भारत में कृषि को मानसून का जो कहा जाता है और भी अन्य कई कारण जैसे सूखा ओलावृष्टि पूरा आजादी कारणों से फसल को नुकसान हो जाता है जिससे किसान को फसल बहुत अच्छे होने के बाद भी डर बना रहता है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जो किसान बीमा कर आता है वह कुछ प्रीमियम राशि जमा कराते हैं इसके बदले बीमा कंपनी किस बात की गारंटी देती है कि यदि फसल कटाई के 14 दिन बाद तक फसल में कोई प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होता है तो इस नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेगी

योजना क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों द्वारा बोई गई फसलों को सुरक्षा प्रदान करती है, इसमें निम्न प्रावधान है ।

  1.  रबी की फसलों में किसान द्वारा प्रीमियम राशि का 1.5% देय

  2.   खरीफ की फसलों में प्रीमियम राशि का 2% देय

  3.  बागवानी फसलों में किसान द्वारा प्रीमियम राशि का 5% देय

-प्रीमियम राशि का  50% केंद्र सरकार द्वारा तथा 50% राज्य सरकार वहन करती है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. ऋण लेने वाला किसान

  2.  गैर ऋणी किसान

  3.  बटाईदार कृषक  (बटाईदारी उसी जिले में हो जहां कृषक रहता है)

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. आधार कार्ड

  2.  बैंक पासबुक की प्रति

  3.  जमाबंदी की प्रति

  4.  किसान द्वारा शपथ पत्र

  5.   बुवाई का प्रमाण पत्र

  6.  जमीन पासबुक के प्रति

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ई-मित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

यदि किसान की फसल में बुवाई से कटाई के 14 दिन तक कोई नुकसान होता है तो उस नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा बीमा क्लेम राशि योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार किया जाएगा ।

सारांश

जिस प्रकार एक व्यवसाय या नौकरी करने वाले व्यक्ति के परिवार की आजीविका उस पर निर्भर करती है, इस कारण से वह अपना जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा करा कर रखता है। उस व्यक्ति के अस्वस्थ हो जाने पर भी परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है । उसी प्रकार किसान  व उसके परिवार की  आजीविका फसल पर निर्भर करती है।  जब प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल खराब हो जाती है, उस वर्ष किसान आर्थिक तंगी का सामना करता है। किसान को भी नौकरी एवं व्यवसाय करने वाले लोगों की तरह सामाजिक सुरक्षा मिल सके, इसलिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ की गई है ।

 यदि आपके परिचित में या आप किसान हैं और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने खेत की जमाबंदी के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts