यह योजना 18 से 45 वर्ष के युवाओं के लिए है ,
योजना के तहत अधिकतम ₹60000 का लाभ देय
-स्रोत: राजस्थान की योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) इस योजना का उद्देश्य युवाओं में स्वरोजगार की भावना पैदा करने व स्वरोजगार को शुरू करने के लिए आर्थिक मदद करना है। इस योजना के लिए पहले “आओ पहले पाओ” के तहत 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य के 3300 युवाओं को लाभ दिया जायेगा।
योजना क्या है?
इस योजना के तहत राजस्थान के लोगों को निजी वाहन निर्माताओं के सहयोग से रियायती मूल्य पर लघु वाणिज्यिक वाहन उपलब्ध कराये जाते है। योजना के लिए तीन वाहन कंपनियों टाटा मोटर्स, अशोका लीलैंड और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पात्र है। टाटा के 30, अशोका लीलैंड के 22 तथा महिंद्रा राइज के 17 वेरिएंट पर योजना लागू हैं।
पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
राजस्थान का मूल निवासी
18 से 45 वर्ष के मध्य का व्यक्ति
एक परिवार में एक ही व्यक्ति पात्र
संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
आवेदन प्रपत्र
वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
वाहन का बीमा
बैंक पासबुक की प्रति
आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ई मित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें
योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
₹ 15 लाख से कम किमत के लघु वाणिज्यिक वाहन की ऑन रोड़ कीमत का अधिकतम 10% या ₹60000 जो भी कम हो, का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है।
सारांश
पाठ को योजना के तहत कोई भी राजस्थान निवासी जिसकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य है, वह 15 लाख रुपए तक के लघु वाणिज्यिक वाहन (स्मॉल कमर्शियल व्हीकल) क्रय करने पर वाहन की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 10 प्रतिशत अथवा 60 हजार (दोनों में से जो भी कम) का अनुदान राज्य सरकार से अनुदान का पात्र है। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार में एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है। इस योजना के लिए पहले “आओ पहले पाओ” के तहत 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य के 3300 युवाओं को लाभ दिया जायेगा।
यदि आपके परिचित में या आप की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है, तो आप वाहन पंजीकरण संख्या के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें ।
Official URL
https://mlvsy.rajasthan.gov.in/
मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना form pdf
