यह योजना BPL परिवारों की कन्याओं के लिए है ,
योजना में कन्याओं को अधिकतम₹51000 का लाभ देय
-स्रोत: राजस्थान की योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) राजस्थान में बीपीएल परिवारों की कन्याओं की शादी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अंतर्गत महिला खिलाड़ी एवं विशेष योग्यजनों की लड़कियों को भी शामिल किया गया है ।
योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बीपीएल परिवार महिला खिलाड़ी तथा विशेष योग्यजन की लड़कियों को उनकी शादी में ₹31000 की हथलेवा राशि व उनकी शिक्षा के अनुसार उपहार राशि देकर उनकी आर्थिक रूप से मदद करना है।
पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
अनुसूचित जाति वर्ग की बीपीएल परिवार की कन्या
अनुसूचित जनजाति वर्ग की बीपीएल परिवार की कन्या
अल्पसंख्यक वर्ग की बीपीएल परिवार की कन्या
पालनहार योजना में लाभान्वित 18 वर्ष से अधिक की कन्या
महिला खिलाड़ी के स्वयं की शादी पर
विशेष योग्यजनों की 18 वर्ष से अधिक आयु की कन्या
अन्य बीपीएल परिवारों एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं की कन्या
संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
जन आधार कार्ड
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
विवाह प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
शिक्षा योग्यता मार्कशीट
आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ईमित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें ।
योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
SC/ST/Minority के BPL परिवारों की कन्याओं की शादी में-
18 वर्ष से अधिक की कन्याओं की शादी में ₹31000 का सहयोग दिया जाता है।
10 वीं पास कन्याओं की शादी में 41000 का सहयोग दिया जाता है।
स्नातक पास कन्याओं की शादी में ₹51000 का सहयोग दिया जाता है।
SC/ST/Minority के अलावा BPL परिवारों व विशेष योग्यजनों की कन्याओं की शादी में-
पालनहार योजना में शामिल कन्याओं तथा महिला खिलाड़ियों की शादी में -
18 वर्ष से अधिक की कन्याओं की शादी में ₹21000 का सहयोग दिया जाता है।
10 वीं पास कन्याओं की शादी में ₹31000 का सहयोग दिया जाता है।
स्नातक पास कन्याओं की शादी में ₹41000 का सहयोग दिया जाता है।
सारांश
राजस्थान में लड़की के विवाह में आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत SC/ST/Minority के BPL परिवारों की कन्याओं की शादी में शिक्षा के आधार पर अधिकतम ₹51000 दिए जाते हैं।
SC/ST/Minority के अलावा BPL परिवारों व विशेष योग्यजनों की कन्याओं की शादी में / पालनहार योजना में शामिल कन्याओं तथा महिला खिलाड़ियों की शादी में अधिकतम ₹41000 की सहायता दी जाती है।
आपके परिचित में या आप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में पात्र है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमित्र@ व्हाट्सएप (emitra@whatsapp) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई मित्र एवं सीएससी (Digital Pradhan E-mitra & CSC)के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें।
