उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 16, 2022 by

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना ( Indira Gandhi National Widow Pension Scheme )

  

यह योजना विधवा  महिलाओं लिए है ,

आयु के आधार पर अधिकतम 1500 रुपये प्रतिमाह

-स्रोत: योजनाएं            

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) 40वर्ष से अधिक आयु की विधवा महिलाओं को उनके जीवन निर्वाह के लिए पेंशन दी जाती है। इसमें उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है,  जो BPL परिवार से हो।

योजना क्या है?

 इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना  के अंतर्गत राजस्थान की विधवा महिलाओं को उनकी आयु वर्ग के आधार पर प्रतिमाह पेंशन दी जाती है, इस योजना के अंतर्गत वार्षिक आय सीमा की शर्त  में बीपीएल परिवार/ आस्था कार्डधारी / एचआईवी एड्स पॉजिटिव महिलाओं को छूट है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. बीपीएल परिवार की विधवा महिला 

  2.  समस्त स्रोतों से प्राप्त आय ₹48000 या इससे कम

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें


योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना का लाभ निम्न आयु वर्ग श्रेणियों में देय-

  1.  40 से 55 वर्ष की महिलाओं को  500 प्रतिमाह

  2.  55 से 60 वर्ष की महिलाओं को  ₹750 प्रतिमाह

  3.  60 से 75 वर्ष की महिलाओं को  1000 प्रतिमाह

  4. 75 वर्ष से अधिक की महिलाओं को  ₹1500 प्रतिमाह

सारांश

 इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना  का उद्देश्य ऐसी  विधवा महिला के जीवन निर्वाह में सहायता प्रदान करना है , जिनके पास आय का कोई स्थाई स्रोत नहीं है। इस योजना के तहत सरकार अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणियों के आधार पर अधिकतम ₹1500 प्रतिमाह की पेंशन देती है। यदि आपके परिचित में ऐसी कोई महिला है तो  जन आधार कार्ड के साथ  ईमित्र @ व्हाट्सएप (emitra@whatsapp) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mita & CSC ) की सहायता से अपने घर से ही आवेदन करा सकते है।

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts