उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 19, 2022 by

मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना

यह योजना  बालिकाओं के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम  ₹78000 का लाभ देय

-स्रोत:  राजस्थान की योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना का उद्देश्य राजस्थान में गिरते लिंगानुपात को रोकना तथा जन्म से लेकर 5 वर्ष की बालिकाओं को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आर्थिक संबल प्रदान  करना है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. ऐसे दम्पति जिनके पुत्र संतान न हो।

  2. एक या दो बालिकाओं के बाद नसबंदी करा ली हो।

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2. आधार कार्ड

  3. नसबंदी कराने का प्रमाण पत्र

  4. पुत्र न होने का शपथ पत्र

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • आशा सहयोगिनी या ANM के माध्यम से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

नसबंदी कराने वाले दम्पति के प्रत्येक बेटी के नाम सरकार की ओर से ₹10000 की राशि UTI म्यूचुअल फंड के बोंडं के रूप में जारी की जाती है। यह बोंड बेटी के 18 वर्ष की होने पर परिपक्व होगा, जिसकी कीमत लगभग ₹78000 होगी।

सारांश

आज हमारे शिक्षित समाज में बेटा - बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। लेकिन अभी तक बेटा ही वंश को चलाता है, धारणा चलती आ रही है। मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना का उद्देश्य दम्पत्तियों के दो बालिका हो जाने पर नसबंदी करने को प्रोत्साहित करना है। जिससे समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत हो सके।

आप इस योजना का आवेदन e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts