उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 19, 2022 by

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना

 

यह योजना महिलाओं के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम ₹9500 का मोबाइल देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) राजस्थान के द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना(मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना) की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा, इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना की पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. परिवार की महिला मुखिया

  2. चिरंजीवी योजना में लाभान्वित परिवार

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना में संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2. आधार कार्ड

  3. राशन कार्ड।

  4. चिरंजीवी कार्ड

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी पंचायत के शिविर मे जाकर

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से फॉर्म प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. 5 इंच स्क्रीन टच वाले मोबाइल 

  2. 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा, फ्री कॉलिंग की सुविधा 

सारांश


आप योजना में e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts