उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 19, 2022 by

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2022

यह योजना विद्यार्थियों के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम 20000 का लाभ देय

-स्रोत: राजस्थान की योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Apply Online Application form राजस्थान सरकार के द्वारा. गांव से दूर शहर में किराए के कमरों में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब सरकार की ओर से ₹2000 मासिक किराया भत्ता मिलेगा. ताकि अभ्यर्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस भारत के कॉलेज छात्रों के लिए आवासीय सुविधा के लिए अंबेडकर डीवीटी वाउचर योजना के तहत 5000 विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें राजकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित पढ़ रहे छात्र पात्र होंगे

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. राजस्थान का मूल निवासी 

  2. विद्यार्थी एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से।

  3. विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय ₹2.5 लाख (एससी, एसटी, एमबीसी के लिए) वार्षिक ओबीसी के लिए ₹1.5 लाख और ईडब्ल्यूएस के लिए  ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  4. राजकीय महाविद्यालय के स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित छात्र 

  5. राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2022 का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी ने गत वर्ष न्यूनतम 75% अंक हासिल किए हो.

  6. शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने घर बार से दूर शहरी क्षेत्रों में रहते हो

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. आधार कार्ड

  2. निवास प्रमाण पत्र

  3. जाति प्रमाण पत्र

  4. जन आधार कार्ड

  5. आय प्रमाण पत्र

  6. बैंक खाते का विवरण

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ई मित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. ₹2000 मासिक किराया भत्ता अधिकतम 10 माह तक दिया जाता है।

सारांश

राजस्थान सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर डीवीटी वाउचर योजना का शुरूआत की है, जिससे गरीबी के कारण युवाओं को शिक्षा से वंचित न हो।

 अंबेडकर डीवीटी वाउचर योजना के आवेदन करने के लिए e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

 

    email this

Popular Posts