यह योजना SC के विद्यार्थियों के लिए है ,
योजना के तहत अधिकतम ₹3000 का लाभ देय
-स्रोत: राजस्थान की योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) यह योजना किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 6 -10 में नियमित अध्ययन कर रहे अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों के लिए संचालित हैं।
पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
कक्षा 6 से 10 का नियमित विद्यार्थी
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो ।
सरकार द्वारा संचालित छात्रावास में नहीं रह रहा हो।
किसी अन्य सरकारी योजना में लाभ नहीं ले रहा हो।
संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
जन आधार कार्ड
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पिछली कक्षा की मार्कशीट
आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
संस्था प्रधान द्वारा शाला दर्पण पोर्टल से आवेदन करवायें ।
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें ।
योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
कक्षा 6-8 मे पढ़ने वाले छात्र को ₹75 प्रतिमाह अधिकतम 10 माह के लिए
कक्षा 6-8 मे पढ़ने वाली छात्रा को ₹125 प्रतिमाह अधिकतम 10 माह के लिए
कक्षा 9 व 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों (डे स्कॉलर ) को ₹225 प्रतिमाह अधिकतम 10 माह के लिए व ₹750 वार्षिक देय
कक्षा 9 व 10 मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों ( हॉस्टलर ) को ₹525 प्रतिमाह अधिकतम 10 माह के लिए व ₹1000 वार्षिक देय
सारांश
सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से कक्षा 6 से 10 के गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है, इस योजना के तहत जो विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षा 6 से 10 के मध्य किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (प्राइवेट या सरकारी स्कूल) में अध्ययन कर रहा कर रहा है, तो उसे अधिकतम 10 माह तक ₹100 प्रतिमाह दिए जाते है।
यदि आपके परिचित में या आपका बच्चा कक्षा 6 से 10 के मध्य अध्ययन कर रहा है, तो आप संस्था प्रधान से या आवश्यक दस्तावेजों के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें ।
