यह योजना किसानों के लिए है ,
योजना के तहत अधिकतम ₹6000 प्रतिवर्ष का लाभ देय
-स्रोत: सरकारी योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का प्रारंभ किया गया है। इस योजना में सभी किसान जिनके पास कृषि योग्य भूमि है, उनको प्रतिवर्ष ₹6000 दिए जाते है।यह लाभ किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में ₹2000 की तीन समान किस्तों में दिया जाता हैं ।
योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद कर उन्हें कर्ज जाल से बाहर निकालना है व उनकी आय में वृद्धि करना है। इस योजना से किसानों को उचित समय पर खाद बीज खरीदने में मदद मिलेगी। इस योजना में एकत्रित डेटा का उपयोग करके KCC दिए जाने का प्रावधान है।
पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
लघु एवं सीमांत किसान
सभी किसान
संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
आधार कार्ड
जमाबंदी की प्रति
बैंक पासबुक की प्रति
आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ईमित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें
योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
किसानों को प्रति वर्ष ₹2000 की तीन समान किस्तों में लाभ दिया जाएगा
अर्थात प्रतिवर्ष ₹6000 दिए जाएंगे
सारांश
भारत सरकार के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा आवश्यक खाद बीज खरीदने में भी मदद मिलेगी ।
यदि आप एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि का अभी तक आपको लाभ नहीं मिला है या कोई बदलाव करवाना चाहते है, तो आप अपनी जमाबंदी के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करा सकते हैं।
