उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 20, 2022 by

राजस्थान तारबंदी योजना

यह योजना किसानों के लिए है ,

योजना में अधिकतम₹48000 का लाभ देय

-स्रोत:  राजस्थान की योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) किसानों की फसलों में आवारा पशुओं एवं नीलगाय से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राजस्थान तारबंदी योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें राजस्थान फसल सुरक्षा  मिशन के तहत किसानों को कांटेदार या चैनलिंक तारबंदी कराने पर अधिकतम ₹48000 का अनुदान दिया जाता है।

योजना क्या है?

राजस्थान तारबंदी योजना का उद्देश्य फसल सुरक्षा के लिए एक किसान या किसान किसानों को तारबंदी करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराना है। इसके लिए किसान या किसान समूह के पास  एक स्थान पर कम से कम 1.5 हेक्टेयर की भूमि होना आवश्यक है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1.  लघु या सीमांत किसान या किसान समूह जिसके पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि हो ।

  2.  किसान या किसान के पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि हो ।

नोट:-   समूह में आवेदन के लिए किसानों की भूमि की सीमाएं एक-दूसरे से मिलती होना आवश्यक है।

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

  3.  बैंक पासबुक प्रति

  4.  जमाबंदी के प्रति

  5.  शपथ पत्र समूह में (आवेदन के लिए )

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  • तारबंदी हेतु परिधि कृषकों को  लागत का 50% अथवा अधिकतम ₹40000 की राशि जो भी कम हो देय होगा।

  •  यदि कृषक लघु या सीमांत श्रेणी का है, तो उसे कुल लागत का 60% या अधिकतम ₹48000 की राशि जो कम हो देय होगा ।

नोट:- तारबंदी का अनुदान अधिकतम 400 मीटर की परिधि तक देय होगा -

सारांश 

 राजस्थान सरकार के द्वारा तारबंदी योजना के तहत ऐसे किसान या किसान समूह जिनके पास कम से कम 1.5 हेक्टेयर जमीन है, उन्हें अपने खेत के चारों ओर तारबंदी कराने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। जिससे फसलों में आवारा पशु एवं नीलगाय के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सके ।  किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी में है, तो उसे 10% अधिक अनुदान दिया जाता है।

यदि किसान के पास एक जगह 1.5 से अधिक है, तो वह एकल रूप में अन्यथा अपने खेल के पास वाले किसानों के साथ किसान समूह के रूप में आवेदन कर सकता है।

 आपके परिचित में या आप किसान है और अपने खेत में तारबंदी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप अपने खेत की जमाबंदी के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करा सकते हैं।

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts