उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 19, 2022 by

फूलों के नए बगीचे की स्थापना योजना

यह योजना बागवानी किसान लिए है ,

योजना में अधिकतम ₹30000 का लाभ देय

-स्रोत:   सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) कृषि  बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा फूलों के नयें बगीचें की  स्थापना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें कृषकों को 2 हेक्टेयर तक के फूलों के बगीचे लगाने पर अनुदान दिया जाता है।इसमें कृषक लूज फ्लावर जैसे देसी गुलाब, गेंदा, गुलदावली, गैलार्डिया आदि के फूल लगाकर सरकार से कुल लागत का 40% या अधिकतम ₹32000 का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

योजना क्या है?

फूलों  के नए बगीचे की स्थापना  कार्यक्रम में  वे कृषक जो न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर पर फूलों का बगीचा स्थापित करते हैं। उनको उनकी लागत की 40% या अधिकतम ₹16000 प्रति हेक्टेयर का अनुदान उद्यानिकी विभाग द्वारा देय होगा। कृषक इस कार्यक्रम के तहत अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए अनुदान दे सकता है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. कृषक

  2.  लघु एवं सीमांत किसान

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1.  जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

  3.  जमाबंदी की प्रति

  4.  बैंक पासबुक की प्रति

  5.  मिट्टी पानी की जांच रिपोर्ट या शपथ पत्र

  6.  लघु एवं सीमांत कृषक होने पर प्रमाण पत्र (अधिक अनुदान के लिए)

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

 कृषक लूज फ्लावर जैसे देसी गुलाब, गेंदा, गुलदावली, गैलार्डिया आदि के फूल लगाने पर अधिकतम 2 हेक्टेयर तक अनुदान -

  • लघु एवं सीमांत किसान को कुल लागत का 40% या अधिकतम ₹16000 प्रति हेक्टेयर का अनुदान देय होगा।

  •  अन्य किसानों को लागत का 25% या अधिकतम ₹10000 प्रति हेक्टेयर  का अनुदान देय होगा।

सारांश

सरकार के द्वारा राज्यों के सहयोग से बागवानी को बढ़ावा देने के लिए फूलों के नए बगीचे स्थापना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत लघु और सीमांत किसानों को कुल लागत का 40% या अधिकतम ₹16000 प्रति हेक्टेयर का अनुदान देय तथा अन्य किसानों को कुल लागत का 25% या अधिकतम ₹10000 प्रति हेक्टेयर का अनुदान दे है।  किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर पर ही इसका लाभ ले सकता है। 

 यदि आपके परिचित में या आप किसान हैं और अपने खेत के कुछ बाग में फूलों की खेती करना चाहते हैं, तो आप  खेत की जमाबंदी के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करा सकते हैं।

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts