उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 19, 2022 by

फार्म पॉन्ड (खेत तलाई) निर्माण कार्यक्रम योजना

यह योजना किसानों लिए है ,

योजना में अधिकतम ₹90000 का अनुदान देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) किसानों को अपने खेत में तलाई बनाकर वर्षा जल संग्रहण करने व उससे खेत में सिंचाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फार्म पॉन्ड (खेत तलाई) निर्माण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेत तलाई निर्माण का अधिकतम 60% अनुदान दिया जाता है। इसमें किसान सरकार से ₹90000 तक का लाभ ले सकते हैं।

योजना क्या है?

फार्म पॉन्ड (खेत तलाई) निर्माण कार्यक्रम के तहत किसानों को अपने खेत में फार्म पॉन्ड या खेत तलाई बनाने के लिए 60% का अनुदान दिया जाता है। इसमें कच्चा फार्म पॉन्ड बनाने के लिए अधिकतम ₹63000 तथा प्लास्टिक लेमिनेटेड फार्म पॉन्ड के लिए अधिकतम ₹90000 का अनुदान दिया जाता है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1.  कृषक

  2.  कृषक के पास एक स्थान पर 0.3 हेक्टेयर ( 2½ बीघा)  कृषि योग्य जोत भूमि होनी चाहिए।

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

  3.  बैंक पासबुक की प्रति

  4.  जमाबंदी की प्रति

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. कृषक को अपने खेत पर कच्चे फार्म पॉन्ड के निर्माण पर कुल  लागत का 60% या अधिकतम ₹63000 जो भी कम देय होगा।

  2.  कृषक को प्लास्टिक लेमिनेटेड फार्म पॉन्ड के निर्माण पर कुल  लागत का 60% या अधिकतम ₹90000 जो भी कम  देय होगा।

सारांश

भारत सरकार के द्वारा राज्यों के सहयोग से फार्म पॉन्ड खेत (तलाई निर्माण) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वे किसान लाभार्थी होंगे जिनके पास एक स्थान पर 0.3 हेक्टेयर(2बीघा) से अधिक भूमि है। वे किसान अपने खेत में वर्षा जल का संरक्षण हेतु कच्चे फार्म पॉन्ड बनवाते हैं ,तो वे अधिकतम ₹63000 का अनुदान ले सकते हैं। यदि किसान प्लास्टिक लैमिनेटेड फार्म पॉन्ड बनवाते है, तो वह अधिकतम ₹90000 का अनुदान प्राप्त कर सकता है। 

यदि आपके परिचित में या आप ऐसे किसान है, जिसके पास एक जगह 2 बीघा से अधिक भूमि है  तो आप अपने आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) के माध्यम से अपने घर से आवेदन करा सकते हैं।

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts