उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 23, 2022 by

संरक्षित कृषि - ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस स्थापना योजना

यह योजना किसानों के लिए है ,

योजना के तहत कुल लागत का अधिकतम 75% अनुदान देय-

-स्रोत:  सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) हमारे आसपास के वातावरण में ताप, आर्द्रता एवं सूर्य के प्रकाश से जलवायु के कारकों का निर्धारण होता है। उन्हीं जलवायु कारकों के अनुसार फल एवं सब्जियां उत्पादित होती है। हम ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस के माध्यम से उनको अपनी आवश्यकता के अनुसार बदल सकते हैं। स्वास्थ्य वर्धक फलों एवं सब्जियों की  मांग प्रत्येक मौसम में रहती है, तो इस मांग की पूर्ति के लिए ग्रीन हाउस की स्थापना की जाती है। इस  पर सरकार द्वारा किसानों को 70% अनुदान दिया जाता है।

योजना क्या है?

ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस स्थापना योजना के तहत किसानों को संरक्षित कृषि करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। खेत में ग्रीनहाउस या शेडनेट हाउस की स्थापना करके संरक्षित कृषि करने पर किसानों को लागत का 50% केंद्र सरकार द्वारा तथा लघु, सीमांत, ST व SC कृषकों को 20% राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान (TopUp Subsidy) दिया जाता है

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1.  किसान

  2.  किसान समूह

  3.  संस्था

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. भू स्वामित्व प्रमाण पत्र

  2.  नक्शा ट्रेस

  3.  मिट्टी व पानी की जांच रिपोर्ट

  4.  लघु एवं सीमांत, एससी, एसटी कृषक का प्रमाण पत्र

  5. ग्रीन हाउस या शेडनेट हाउस निर्माण लागत एम्पेनल फर्म का बिल

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. ग्रीन हाउस या शेडनेट हाउस निर्माण पर कुल लागत का 50% अनुदान सभी किसानों को देय

  2.  यदि किसान लघु, सीमांत, एसटी, एससी श्रेणी का है, तो उसे राज्य सरकार द्वारा 20% अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है।

  3.  यदि किसान अनुसूचित क्षेत्र(TSP)  में एसटी का कृषक है, तो उसे राज्य सरकार द्वारा 25% अनुदान दिया जाता है

सारांश

सरकार द्वारा किसानों को शेडनेट या ग्रीन हाउस की स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिए ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस स्थापना योजना का संचालन किया जा रहा है। मौसम के अनुसार फसल करने पर सभी किसानों की फसलें एक साथ बाजार में आती है, जिससे उनका उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस स्थापना से किसान की फसल समय से पूर्व आने लग जाती है तथा अधिक समय तक फल - फूल आते हैं, जिससे किसानों को अपने उत्पादों का बाजार में उचित मूल्य मिलता है

यदि आपके परिचित में या आप एक कृषक है और अपने खेत पर ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस स्थापना करना चाहते हैं, तो आप जमाबंदी के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करवा सकते हैं।

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts