उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 22, 2022 by

जैविक खेती योजना

यह योजना किसानों के लिए है ,

योजना  के तहत अधिकतम ₹40000 का लाभ देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) आजकल लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होने लगे हैं, जिसके कारण उन्हें रसायनों के दुष्प्रभाव के बारे में पता चला है। अब ग्राहक प्राकृतिक रूप से उत्पन्न उत्पादों को ज्यादा पसंद करने लगे हैं, इस कारण जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर पर जैविक खेती करने के लिए अनुदान देती है। इस योजना में एक कृषक अधिकतम ₹40000 का अनुदान प्राप्त कर सकता है।

योजना क्या है?

जैविक विधि से उत्पादित खाद्य सामग्री की मांग को ध्यान में रखकर बागवानी फसलों में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु लागत का 50% अनुदान सरकार द्वारा किसानों को दिया जाता है। इसमें किसानों को अधिकतम 4 हेक्टेयर क्षेत्र तक अनुदान दिया जाता है, इस योजना का लाभ तीन किस्तों में 40:30:30 में दिया जाएगा।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. कृष्ण के पास कम से कम 1 हेक्टेयर भूमि हो।

  2.  पशुधन पानी एवं कार्बनिक पदार्थों की उपलब्धता हो।

  3.  लगातार तीन वर्ष तक जैविक खेती से फसल लेने के लिए सहमत हो।

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1.  जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

  3.  बैंक पासबुक की प्रति

  4.  जमाबंदी की प्रति

  5.  किसान द्वारा शपथ पत्र

  6.  पते का प्रमाण पत्र (बिजली का बिल) 

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

किसानों को जैविक खेती के लिए ₹10000 प्रति हेक्टेयर  3 वर्षों में देय

  1. प्रथम वर्ष में प्रथम किस्त ₹4000 प्रति हेक्टेयर की देय

  2.  द्वितीय वर्ष में दूसरी किस्त ₹3000 प्रति हेक्टेयर की देय 

  3.  तृतीय वर्ष में तीसरी किस्त ₹3000 प्रति हेक्टेयर की देय

-एक कृषक अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए अनुदान ले सकता है।

सारांश

संसार में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विकास हो रहा है, उसके बारे में आप लोगों की समाज पहले से बेहतर हुई है। अतः ग्राहक जैविक उत्पादों के महत्व को समझने लगा है,  इस कारण से जैविक उत्पादों की मांग  बढ़ी है।  इस मांग को पूरा करने के लिए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, किसानों को जैविक खेती करने पर तीन किस्तों में ₹10000 प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाता है। किसान अधिकतम 4 हेक्टेयर पर ₹40000 का अनुदान प्राप्त कर सकता है।

 यदि आपके परिचित में या आप किसान है, और जैविक खेती करना चाहते हैं, तो आप जमाबंदी के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करा सकते हैं।

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts