उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 09, 2022 by

कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि (rajasthan krishi pratispardha yojana)

परिचय-


राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व उन्हें उच्च शिक्षा में कृषि विषय लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि योजना के अंतर्गत दसवीं के बाद यदि छात्रा उच्च शिक्षा के लिए कृषि विषय को चुनती है । तो उसे 11 वीं व 12वीं  में अध्ययन के लिए प्रति वर्ष ₹5000 दिए जाते हैं । यदि बालिका कॉलेज में कृषि विषय में अध्ययन करती है, तो उसे प्रतिवर्ष ₹12000 दिए जाते हैं। यदि स्नातकोत्तर या पीएचडी करती है, तो उसे ₹15000 प्रति वर्ष राशि दी जाती है।


“कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि”  योजना क्या है-


कृषि विभाग राजस्थान के द्वारा कृषि विषय में अध्ययन करने के लिए छात्राओं के लिए कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के नाम से योजना चलाई जा रही है। इसके तहत छात्राओं को दसवीं के बाद कृषि  विषय से उच्च शिक्षा  पढ़ने के लिए उन्हें प्रति वर्ष  प्रोत्साहन राशि दी जाती है।


पात्रता या लाभार्थी कौन है-

राजस्थान के मूल निवासी

नियमित  कृषि विषय में अध्ययन छात्रा

गत वर्ष में उत्तीर्ण होनी चाहिए


 कौन आवेदन नहीं कर सकता है-

 छात्र आवेदन नहीं कर सकते

 सत्र के मध्य विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय छोड़ दिया हो


संलग्न दस्तावेज / आवश्यक दस्तावेज-

 जन आधार कार्ड

 आधार कार्ड

 बैंक पासबुक

पिछले उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट 

मूल निवास प्रमाण पत्र

संस्था प्रधान का ई-साइन प्रमाण पत्र या कृषि में अध्ययन करने का प्रमाण पत्र

नियमित विद्यार्थी होने का संस्था प्रधान का प्रमाण पत्र या श्रेणी सुधार हेतु प्रवेश नहीं लेने का प्रमाण पत्र


 आवेदन कहां करें व कैसे करें

 नजदीकी मित्र के माध्यम से

E-mitra on WhatsApp की सहायता से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी से आवेदन कर सकते हैं


योजना के लाभ या आवेदन  क्यों करें-


 इस योजना के तहत छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन करने के लिए सहायता राशि दी जाती है, इसमें प्रावधान इस प्रकार है-

11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को ₹5000 प्रति  वर्ष

 स्नातक में पढ़ने वाली छात्रा को ₹12000 प्रति वर्ष

 स्नातकोत्तर या पीएचडी में पढ़ने वाली छात्रा को ₹15000 प्रति वर्ष


सारांश

 राजस्थान में कृषि विभाग के द्वारा संचालित “कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि” योजना का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना में आवेदन करने के लिए छात्रा का राजस्थान का मूल निवासी होना तथा किसी भी राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में कृषि संकाय में अध्ययनरत होना आवश्यक है। कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि  योजना के तहत 11वीं और 12वीं में कृषि विषय लेकर अध्ययन करने के लिए छात्राओं को ₹5000 प्रति वर्ष,  स्नातक में अध्ययन करने वाली छात्राओं को ₹12000 तथा स्नातकोत्तर या पीएचडी करने वाली छात्राओं को ₹15000 प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिए आप आवेदन कृषि में अध्ययन करने के प्रमाण पत्र के साथ E-mitra on WhatsApp की सुविधा से घर बैठे डिजिटल प्रधान ई-मित्र और सीएससी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


Official URL


PDF


FAQ


    email this

Popular Posts