उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 06, 2022 by

इंस्पायर अवार्ड योजना

यह योजना नवाचार/सृजनात्मक विद्यार्थियों के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम 10000 का लाभ देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है, जो विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करना चाहते है या किसी क्षेत्र में सृजनात्मकता दिखाना चाहते है तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में अपना भविष्य बनाना चाहते है।

योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को समाज के लिए उपयोगी विचारों (Ideas) को उत्पाद या सेवा में बदलने के लिए आर्थिक तथा व्यक्तिगत सहायता दी जाती है।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 6 से 10 का नियमित विद्यार्थी 

  2. विद्यार्थी की आयु 10 से 15 वर्ष के मध्य हो

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2. आधार कार्ड

  3. बैंक पासबुक की प्रति

  4. नवाचार या सृजनात्मक विचार का विवरण या प्रोजेक्ट

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • संस्था प्रधान द्वारा इंस्पायर अवार्ड की ऑफिशियल साईट से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित विद्यार्थियों को 10000 की आर्थिक मदद 

  2. जिन विचारों में व्यक्तिगत सहायता की आवश्यकता होती है,, उन्हें व्यक्तिगत सलाह दी जाती है।

सारांश

बच्चों को सपने देखने चाहिए, यह उन्हें अपने पसंद के क्षेत्र में करियर बनाने एवं काम करने में मदद करता है। इंस्पायर अवार्ड योजना के माध्यम से यही करने का प्रयास किया जाता है, कि बच्चे अपने पसंद के क्षेत्र में सपने देखे, उनको सच करने के लिए प्रयास करें तथा असफलता पर रुकें नहीं बल्कि उससे सिखकर फिर असफलता से सीख कर फिर से प्रयास करें।

यदि आपके परिचित में या आपका बच्चा कक्षा 6 से 10 में अध्ययन कर रहा है , तो आप संस्था प्रधान से आवेदन करने को कहें या बच्चे के आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ


    email this

Popular Posts