उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 06, 2022 by

राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना

यह योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम ₹30000 लाभ देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति तथा एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देना है। यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा करायी जाती है।

राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना क्या है?

राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की जाती है, योजना में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा एकमुश्त सहायता दी जाती है।

राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना की पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों के कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत विद्यार्थी

  2. कक्षा 9 या 11 में 55% से अधिक अंक प्राप्त किये हो

राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2. आधार कार्ड

  3. शिक्षा योग्यता मार्कशीट

राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना का आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ई मित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. कक्षा 10 में चयनित शीर्ष 20 विद्यार्थियों में से प्रथम को ₹4000  व शेष को ₹2000 की एक बार प्रोत्साहन राशि देय 

  2. कक्षा 10 में चयनित शीर्ष 50 विद्यार्थियों को कक्षा 11 व 12 में अध्ययन करने के लिए ₹1250 प्रतिमाह तथा स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए ₹2000 प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह तक) देय

  3. कक्षा 12 के Arts, commerce व science के शीर्ष 20-20 विद्यार्थियों में से शीर्ष 1-1 को ₹4000 व अन्य को ₹2000 एक बार प्रोत्साहन राशि देय

  4. कक्षा 12 के Arts, commerce व science के शीर्ष 50-50 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए ₹2000 प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह तक) देय

नोट:- सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में 80% अंक लाना अनिवार्य है।

सारांश

राज्य में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर होने व शिक्षा के अनुकूल वातावरण नहीं मिलने के कारण अपनी प्रतिभा को किसी को दिखा ही नही पाते है तथा सामान्य स्तर से नीचे का जीवन जीने को मजबूर हो जाते है। इसी कारण सरकार प्रतिभा खोज परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है।

 यदि आपके परिचित में आप एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी है, तो आप अपने आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts