उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 06, 2022 by

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना

यह योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम ₹10000 लाभ देय

-स्रोत: सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना द्वि-स्तरीय परीक्षा है। इसका उद्देश्य देश प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति या एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देना है। इस परीक्षा का आयोजन NCERT द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से कराया जाता है।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना क्या है?

सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 10 के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की जाती है, योजना में चयनित सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों एकमुश्त सहायता दी जाती है।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना की पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों के कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी

  2. कक्षा 9 में 55% से अधिक अंक प्राप्त किये हों ( ST/SC व दिव्यांगों को 5% की छूट)

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2. आधार कार्ड

  3. बैंक पासबुक की प्रति

  4. शिक्षा योग्यता मार्कशीट

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना का आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ई मित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. कक्षा 10 में चयनित निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को ₹10000 की एक बार प्रोत्साहन राशि देय 

  2. कक्षा 10 में चयनित सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को कक्षा 11 व 12 में अध्ययन करने के लिए ₹1250 प्रतिमाह तथा स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए ₹2000 प्रतिमाह ( एक वर्ष में अधिकतम 10 माह तक) देय

सारांश

देश में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर होने व शिक्षा के अनुकूल वातावरण नहीं मिलने के कारण अपनी प्रतिभा को किसी को दिखा ही नही पाते है तथा सामान्य स्तर से नीचे का जीवन जीने को मजबूर हो जाते है। इसी कारण सरकार प्रतिभा खोज परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है।

 यदि आपके परिचित में या आप एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी है, तो आप अपने आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ

    email this

Popular Posts