उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published नवंबर 04, 2022 by

भूतपूर्व सैनिकों की पुत्रियों के लिए छात्रवृत्ति योजना

यह योजना भूतपूर्व सैनिकों की छात्राओं के लिए है ,

योजना के तहत अधिकतम ₹1000 का लाभ देय

-स्रोत:  सरकारी योजनाएं

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) यह योजना किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययन कर रही भूतपूर्व सैनिकों की पुत्रियों के लिए संचालित हैं।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1. भूतपूर्व सैनिक की पुत्री

  2. कक्षा 11 या 12 की नियमित छात्रा

  3. कक्षा 10 में 55% से अधिक अंक 

  4. सरकार द्वारा संचालित छात्रावास में नहीं रह रहा हो।

  5.  किसी अन्य सरकारी योजना में लाभ नहीं ले रहा हो।

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1. जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड 

  3.   पिछली कक्षा की मार्कशीट 

  4. सैनिक होने का प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • संस्था प्रधान द्वारा शाला दर्पण पोर्टल से आवेदन करवायें ।

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें । 

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  • भूतपूर्व सैनिकों की पुत्रियों को ₹100 प्रतिमाह अधिकतम 10 माह के लिए

सारांश

 सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की पुत्रियों के लिए छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से कक्षा 11 से 12 के भूतपूर्व सैनिकों की पुत्रियों को छात्रवृत्ति दी जाती है, इस योजना के तहत जो विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षा 11 से 12 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (प्राइवेट या सरकारी स्कूल) में अध्ययन कर रहा कर रहा है, तो उसे अधिकतम 10 माह तक ₹100 प्रतिमाह दिए जाते है।

 यदि आपके परिचित में या आपका छात्रा कक्षा 11 से 12 के मध्य अध्ययन कर रही है, तो आप संस्था प्रधान से या आवश्यक दस्तावेजों के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC )  के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें

Official URL

PDF

FAQ



    email this

Popular Posts