यह योजना हिताधिकारियों के बच्चों के लिए है ,
योजना के तहत अधिकतम ₹30000 का लाभ देय
-स्रोत: राजस्थान की योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का उद्देश्य हिताधिकारियों के बच्चों की शिक्षा व कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है, इस योजना के तहत श्रमिक के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है ।
निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना की पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
हिताधिकारी मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हो
हिताधिकारी के पुत्र, पुत्री/ पत्नी ही छात्रवृत्ति के पात्र होंगे
छात्रवृत्ति अधिकतम दो संतानों को देय है परंतु मेधावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देने के लिए कोई सीमा नहीं है
छात्रवृत्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक है।
छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं हो
कक्षा 8 से 12 में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी
डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी।
निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
हिताधिकारी का पंजीयन परिचय पत्र
बैंक पासबुक के प्रति
जन आधार कार्ड
आधार कार्ड
जिस कक्षा या कोर्स की छात्रवृत्ति चाहते हैं, उसकी अंक तालिका में शिक्षण संस्था प्रधान द्वारा प्रपत्र में हस्ताक्षर मय मोहर
निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ई मित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें
निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
6 से 8 के छात्रों को ₹8000 की छात्रवृत्ति देय
कक्षा 6 से 8 की छात्राओं तथा विशेष योग्यजनों को ₹9000 की छात्रवृत्ति देय
कक्षा 8 से 10 के मेधावी विद्यार्थियों को 75% से अधिक अंक लाने पर ₹4000 की प्रोत्साहन राशि देय
9 से 12 व ITI के छात्रों को ₹10000 की छात्रवृत्ति देय
कक्षा 9 से 12 व ITI की छात्राओं तथा विशेष योग्यजनों को ₹11000 की छात्रवृत्ति देय
कक्षा 11 से 12 के मेधावी विद्यार्थियों को 75% से अधिक अंक लाने पर ₹6000 की प्रोत्साहन राशि देय
स्नातक (सामान्य) के छात्रों को ₹13000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातक (सामान्य) की छात्राओं तथा विशेष योग्यजन ओं को ₹15000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातक (सामान्य) के मेधावी विद्यार्थियों को 60% से अधिक अंक लाने पर ₹8000 की प्रोत्साहन राशि देय
स्नातक (प्रोफेशनल) के छात्रों को ₹18000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातक (प्रोफेशनल) की छात्राओं तथा विशेष योग्यजन ओं को ₹20000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातक (प्रोफेशनल) के मेधावी विद्यार्थियों को 60% से अधिक अंक लाने पर ₹25000 की प्रोत्साहन राशि देय
स्नातकोत्तर (सामान्य) के छात्रों को ₹15000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातकोत्तर (सामान्य) की छात्राओं तथा विशेष योग्यजन ओं को ₹17000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातकोत्तर (सामान्य) के मेधावी विद्यार्थियों को 60% से अधिक अंक लाने पर ₹12000 की प्रोत्साहन राशि देय
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) के छात्रों को ₹23000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) की छात्राओं तथा विशेष योग्यजन ओं को ₹25000 की छात्रवृत्ति देय
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) के मेधावी विद्यार्थियों को 60% से अधिक अंक लाने पर ₹35000 की प्रोत्साहन राशि देय
सारांश
निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के लिए आवेदन आधार कार्ड़ के साथe-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें ।
