अनुप्रति योजना क्या है?
यह राजस्थान सरकार के द्वारा छात्रों के लिए चलायी जाने वाली योजना है, अनुप्रति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए प्रोत्साहन (सहायता) राशि दी जाती हैं।
इस योजना में लाभार्थियों को निम्न श्रेणियों में बाँटा है।
- संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा हेतु-
- राजस्थान
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (सीधी भर्ती)
संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा हेतु-
- प्रोफेशनल/तकनीकी
पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु-
- राज्य के राजकीय इंजीनियरिंग एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हेतु-
पात्रता / कौन आवेदन कर सकता है?
· अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो।
· अभ्यर्थी SC ST MBC OBC( State BPL ) General ( State BPL )
· General (EWS) अंतिम परीक्षा में 85 % या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी
· आय 2.50 lakes से अधिक न हो।
· अभ्यर्थी द्वारा प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण उत्तीर्ण कर लिया गया हो।
· अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश ले लिया हो।
कौन आवेदन नहीं कर सकता है?
· जो अभ्यर्थी पूर्व से ही राजकीय सेवा में कार्यरत हैं |
· शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश लेने के पश्चात ही प्रोत्साहन राशि देय होगी।
· यदि IIT में किसी छात्र का प्रिपेटरी कोर्स में प्रवेश होता है तो उसे प्रिपेटरी कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात स्नातक पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में प्रवेश होने पर ही प्रोत्साहन राशि देय होगी।
समय सीमा
· अभ्यर्थी द्वारा विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं के उत्तीर्ण होने/शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के छः माह की अवधि
में आवेदन
· आवेदन पत्र छः माह की अवधि के पश्चात् 12 माह तक की अवधि
में प्रस्तुत करने पर जिलाधिकारी विलम्ब के कारण सहित शिथिलता प्रकरण हेतु
· 12 माह के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर शिथिलता का प्रावधान
लागू नहीं होगा।
आवश्यक दस्तावेज
1. जन आधार कार्ड 2. आधार कार्ड
3. मूल निवास प्रमाण पत्र 4. आय घोषणा पत्र
5. फीस की रसीद 6. अन्तिम उत्तीर्ण परीक्षा की अंक तालिका
आवेदन कैसे करें
- ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें ।
- Digital Pradhan E-mitra & CSC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
देय लाभ
सारांश
FAQ
Official URL
