उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 17, 2022 by

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना

यह योजना महिलाओं के लिए है ,

योजना के तहत घर से काम करने की सुविधा

-स्रोत: राजस्थान की योजनाएँ

परिचय-

(खास जानकारी और लक्ष्य) रोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना कब प्रारंभ किया गया है।  इस योजना के तहत उन महिलाओं को जॉब दी जाएगी जो काम करने की इच्छुक है लेकिन घर से बाहर जाकर काम नहीं कर सकती है।

योजना क्या है?

ऐसी महिलाएं जो किसी तकनीकी या कौशल में दक्ष है  और काम करने की इच्छुक भी है,  लेकिन घर से बाहर जाकर काम नहीं करना चाहती है।  उन्हें राजकीय विभागों, स्वायत्त संस्थाओं एवं निजी क्षेत्र की ऐसी जॉब जो घर से की जा सकती है। उन्हे  work-from-home  के तहत महिलाओं को दी जाएगी।

पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )

  1.  राजस्थान के मूल निवासी

  2.  18 वर्ष से अधिक की महिला

संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )

  1.  जन आधार कार्ड

  2.  आधार कार्ड

आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?

  • नजदीकी ईमित्र से

  • emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें

योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )

  1. वर्क फ्रॉम होम के तहत जॉब दिलाने में की जाएगी

  2. आवश्यक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

सारांश

 राजस्थानी महिलाएं काम करना चाहती है और आत्मनिर्भर होना चाहती हो लेकिन वे परिवार की जिम्मेदारियों के चलते घर से बाहर काम नहीं कर सकती हैं।  इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत महिलाओं को घर से काम करने वाली जॉब दिलाने में मदद की जाएगी। 

 यदि आप एक  महिला है और जॉब करना चाहते हैं,  तो अपने जन आधार कार्ड व आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान  ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करा सकते हैं।

Official URL

PDF

FAQ

 

    email this

Popular Posts