यह योजना महिलाओं के लिए है ,
योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को फिर काम करने का अवसर
-स्रोत: राजस्थान की योजनाएँ
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) रोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री बैक टू वर्क योजना का प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को जॉब दी जाएगी, जो पहले काम करती थी लेकिन किसी कारण से काम नहीं काम करना छोड़ दिया है।
योजना क्या है?
ऐसी महिलाएं जो किसी तकनीकी या कौशल में दक्ष है जो पहले काम करती थी, लेकिन किसी कारण से काम नहीं काम करना छोड़ दिया है। उन्हें निजी क्षेत्र के सहयोग से वापस से जॉब दिलाई जाएगी।
पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
राजस्थान के मूल निवासी
18 वर्ष से अधिक की महिला
कम से कम 1 वर्ष का अनुभव
संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
जन आधार कार्ड
आधार कार्ड
आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ईमित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ईमित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें
योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
वर्क फ्रॉम होम के तहत जॉब दिलाने में मदद की जाएगी
आवश्यक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
सारांश
राजस्थानी महिलाएं काम करना चाहती है और आत्मनिर्भर होना चाहती हो लेकिन वे परिवार की जिम्मेदारियों के चलते घर से बाहर काम नहीं कर सकती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री बैक टू वर्क योजना के तहत महिलाओं को घर से काम करने वाली जॉब दिलाने में मदद की जाएगी।
यदि आप एक महिला है और जॉब करना चाहते हैं, तो अपने जन आधार कार्ड व आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) से घर बैठे आवेदन करा सकते हैं।
