यह योजना निर्माण श्रमिकों के लिए है ,
योजना के तहत बीमा की प्रीमियम राशि देय
-स्रोत: सरकारी योजनाएं
परिचय-
(खास जानकारी और लक्ष्य) निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य मंडल में पंजीकृत तथा पात्रता रखने वाले हिताधिकारियों को बीमा और पेंशन योजना के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से लाभान्वित करना है।
श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना की पात्रता ( लाभार्थी कौन हैं? )
मण्डल में हिताधिकारी के रूप में पंजीकृत निर्माण श्रमिक
हिताधिकारी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना या अटल पेंशन योजना हेतु पात्रता धारक हो।
हिताधिकारी द्वारा स्वयं के बचत बैंक खाते के माध्यम से इन योजनाओं के वार्षिक अनुदान प्रीमियम की राशि कटौती कराई जाती हो।
श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना के संलग्न दस्तावेज ( आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज )
हिताधिकारी के पंजीयन के प्रति
आधार कार्ड
बैंक पासबुक के प्रति
हिताधिकारी के खाते से प्रीमियम राशि कटौती का प्रमाण
श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना का आवेदन कैसे ( कहाँ ) करें?
नजदीकी ई मित्र से
emitra@whatsapp की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र & CSC के माध्यम से अपने घर से आवेदन करें
श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना के लाभ ( आवेदन क्यों करें? )
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की 100% वार्षिक प्रीमियम राशि का पुनर्भरण मंडल द्वारा किया जाएगा
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की 50% वार्षिक प्रीमियम राशि का पुनर्भरण मंडल द्वारा किया जाएगा
अटल पेंशन योजना की वार्षिक प्रीमियम राशि में से ₹1000 मासिक पेंशन योजना का 50% वार्षिक प्रीमियम राशि का पुनर्भरण मंडल द्वारा किया जाएगा
सारांश
केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों तथा कम आय वर्ग के व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना लागू की गई है। मंडल में पंजीकृत तथा उक्त योजनाओं की पात्रता रखने वाले हिताधिकारी को लाभान्वित करने के लिए मंडल द्वारा पूर्ण या आंशिक प्रीमियम राशि का पुनर्भरण करने के लिए निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना संचालित की गई है।
यदि आपके परिचित में या आप निर्माण श्रमिक है तो निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीयन कराने या निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए अपने आधार कार्ड के साथ e-mitra ऑन व्हाट्सएप ( emitra@whatsapp ) की सुविधा से डिजिटल प्रधान ई-मित्र एवं सीएससी ( Digital Pradhan E-mitra & CSC ) के माध्यम से अपने घर बैठे आवेदन करें ।
