उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 04, 2022 by

देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना (Devnarayan Scooty Distribution and Incentive Scheme)


परिचय-

देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना का उद्देश्य राजस्थान की बालिकाओं को सरकारी स्कूलो के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने व आगे पढ़ई को जारी रखकर उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करना है। तथा महाविद्यालय में नियमित पढ़ने जाने के लिए वहान (स्कूटी) उपल्बध कराना है।


देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना क्या है-

इस योजना के तहत राजस्थान सरकार राज्य की उन अति पिछडा वर्ग की छात्राओं की 1500 छात्राओं को स्कूटी वितरण करती है, जिन्होने सरकारी विद्यालयों के माध्यम से 12 वीं में 65% से अधिक अंक प्राप्त किये हो।


पात्रता / लाभार्थी कौन है-

राजस्थान का मूल निवासी

महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली केवल छात्राएं

परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम हो


कौन आवेदन नहीं कर सकता है-

छात्र आवेदन नहीं कर सकते

जिसने शिक्षा प्राइवेट विद्यालयों से प्राप्त की हो


योजना के लिए आवश्यक या संलग्न दस्तावेज

आधार कार्ड

जन आधार कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक

आय प्रमाण पत्र

शुल्क की रसीद(महाविद्यालय में प्रवेश की)

12 वीं की मार्कशीट

10 वीं की मार्कशीट


आवेदन कैसे करें/कहाँ करें

नजदीकी ई-मित्र से

E-mitra on WhatsApp की सुविधा का उपयोग करके Digital Pradhan E-mitra & CSC से


योजना के लाभ / आवेदन क्यों करें

आवेदन में पात्र छात्रा को नियमित महाविद्यालय जाने के लिए स्कूटी दी जाती है।

स्कूटी के साथ एक हेलमेट तथा छात्रा के नाम रजिस्ट्रेशन का व्यय



सारांश

राजस्थान में इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वे छात्राए जो 12 वीं के बाद कॉलेज दूर होने के कारण कॉलेज नहीं जा पाती थी। उन्हे स्कूटी देकर महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हे आने - जाने में होने वाली परेशानी भी स्कूटी आने से समाप्त हो गई है।

यदि आप या आपके परिवार में कोई अति पिछडा वर्ग की छात्रा है जिसने कक्षा 12 में 65% से अधिक अंक प्राप्त किये है, तो आप E-mitra on WhatsApp की सुविधा से Digital Pradhan E-mitra & CSC के माध्यम से घर बैठे आवेदन करे।


Official URL

PDF

FAQ
    email this

Popular Posts