परिचय-
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का उद्देश्य राजस्थान की बालिकाओं को सरकारी स्कूलों के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने व आगे पढाई को जारी रखकर उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करना है। तथा महाविद्यालय में नियमित पढ़ने जाने के लिए वाहन (स्कूटी) उपलब्ध कराना है।
काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना क्या है-
इस योजना के तहत राजस्थान सरकार राज्य की उन छात्राओं को स्कूटी वितरण करती है, जिन्होंने सरकारी विद्यालयों के माध्यम से 12 वीं में 65% से अधिक अंक प्राप्त किये हो। तथा केवल ST वर्ग की छात्राओं का आवेदन 10 पास होने पर भी लिए जाते है।
पात्रता / लाभार्थी कौन है-
राजस्थान का मूल निवासी
महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली केवल छात्राएं
परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम हो
केवल ST वर्ग की छात्राओं का आवेदन 10 पास होने पर
कौन आवेदन नहीं कर सकता है-
छात्र आवेदन नहीं कर सकते
जिसने शिक्षा प्राइवेट विद्यालयों से प्राप्त की हो
योजना के लिए आवश्यक या सलंग्न दस्तावेज
आधार कार्ड
जन आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
बैंक पास बुक
आय प्रमाण पत्र
शुल्क की रसीद(महाविद्यालय में प्रवेश की)
12 वीं की मार्कशीट
10 वीं की मार्कशीट
आवेदन कैसे करें/कहाँ करें
नजदीकी ई-मित्र से
E-mitra on WhatsApp की सुविधा का उपयोग करके Digital Pradhan E-mitra & CSC से
योजना के लाभ / आवेदन क्यों करें
आवेदन में पात्र छात्रा को नियमित महाविद्यालय जाने के लिए स्कूटी दी जाती है।
स्कूटी के साथ एक हेलमेट तथा छात्रा के नाम रजिस्ट्रेशन का व्यय
सारांश
राजस्थान में इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वे छात्राएं जो 12 वीं के बाद कॉलेज दूर होने के कारण कॉलेज नहीं जा पाती थी। उन्हें स्कूटी देकर महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें आने - जाने में होने वाली परेशानी भी स्कूटी आने से समाप्त हो गई है।
यदि आप या आपके परिवार में कोई छात्रा है जिसने कक्षा 12 में 65% से अधिक अंक प्राप्त किये है, तो आप E-mitra on WhatsApp की सुविधा से Digital Pradhan E-mitra & CSC के माध्यम से घर बैठे आवेदन करें।
Official URL
FAQ
