उद्यम | ई-मित्र | CSC | लाईब्रेरी | टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ व दस्तावेज

Published अक्टूबर 04, 2022 by

लघु एंव सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना (Rajasthan Vridhjan Krishak Samman Pension Scheme)

परिचय-

राजस्थान में लघु एवं सीमान्त किसानों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए इस योजना का प्रारम्भ किया गया है। इससे वे सभी लघु एवं सीमान्त किसान लाभान्वित होगे जिनके नाम BPL में नहीं होने के कारण वे वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है।


लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान योजना क्या है-

वृद्ध लघु एवं सीमान्त किसानों को वृद्धावस्था पेंशन योजना में सम्मिलित करने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा लघु एवं सीमान्त किसान इस नई श्रेणी को वृद्धावस्था पेंशन योजना में सम्मिलित किया गया है।


पात्रता / लाभार्थी कौन है-

लघु एवं सीमान्त किसान

55 वर्ष से अधिक की महिलाएँ

58  वर्ष से अधिक के पुरुष


आवश्यक या संलग्न दस्तावेज-

जन आधार कार्ड

आधार कार्ड


आवेदन कहाँ / कैसे करें-

नजदीकी ई-मित्र से

E-mitra on WhatsApp की सुविधा का उपयोग करके Digital Pradhan E-mitra & CSC से


योजना के लाभ / आवेदन क्यों करें-

750  रुपये प्रति माह 75 वर्ष तक

1000 रुपये प्रति माह 75 वर्ष से अधिक


सारांश

लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान योजना का उद्देश्य उन लघु एवं सीमान्त किसानों को वृद्धावस्था योजना में शामिल करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी BPL में शामिल नहीं होने के कारण वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान योजना के आवेदन के लिए  आधार कार्ड व जन-आधार कार्ड के साथ वृद्ध लघु एवं सीमांत किसान E-mitra on WhatsApp की सुविधा से Digital Pradhan E-mitra & CSC के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते है।


Official URL

PDF

FAQ


    email this

Popular Posts